1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: पेड़ पर अटकी रही 6 जिंदगियां, 24 घंटे बाद सेना ने बचाया

Video: पेड़ पर अटकी रही 6 जिंदगियां, 24 घंटे बाद सेना ने बचाया

उफनती लहरों के बीच आसमान से रेस्क्यू की ये वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा से 70 किलोमीटर दूर गुदगुदा गांव की हैं। जहां पर जामुन तोड़ने गए 6 लोग यहां टमस नदी की तेज़ धार में फंस गए।

helicopter revanue
- India TV Hindi
helicopter revanue

मध्य प्रदेश: उफनती लहरों के बीच आसमान से रेस्क्यू की ये वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा से 70 किलोमीटर दूर गुदगुदा गांव की हैं। जहां पर जामुन तोड़ने गए 6 लोग यहां टमस नदी की तेज़ धार में फंस गए।

रात भर ये सभी लोग पेड़ पर ही चिपके रहे। सुबह बोट से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन लहरें इतनी तेज़ थी कि बोट पेड़ तक पहुंच ही नहीं पाई। तीन लोगों ने हिम्मत कर उफनती नदी में ही छलांग लगा दी। जिन्हें होम गार्ड के जवानों ने रेस्क्यू कर लिया।

 आसमान से हुआ रेस्क्यू        
3 लोग को बचाने के बाद बाकी लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया। वहीं रीवा के गोविंदगढ़ खंडो में एक कार नाले के ऊपर बने पुल पर बहने लगा। बड़ी मुश्किल से कार में सवार दो लोगों और एक पांच साल के बच्चे की जान बचाई गई।

हाल में ही रीवा पूरवा वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गे 5 युवक सेल्फी लेने के चक्कर में नदी के तेज बहाव में बह गए। जिनेम से एक की शव मिला और 4 युवको का अभी कोई पता नही हैं।

Latest India News