1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बोरियों में मिले 61 किलो चांदी के गहने, यात्री पर शक होने के बाद बस को थाने ले गया था ड्राइवर

बोरियों में मिले 61 किलो चांदी के गहने, यात्री पर शक होने के बाद बस को थाने ले गया था ड्राइवर

महाराष्ट्र परिवहन निगम की एक बस के चालक और कंडक्टर की समझदारी के चलते अमरावती पुलिस को चांदी की तस्करी के मामले में सफलता हाथ लगी है। 

बोरियों में मिले 61 किलो चांदी के गहने, यात्री पर शक होने के बाद बस को थाने ले गया था ड्राइवर- India TV Hindi
बोरियों में मिले 61 किलो चांदी के गहने, यात्री पर शक होने के बाद बस को थाने ले गया था ड्राइवर

अमरावती: महाराष्ट्र परिवहन निगम की एक बस के चालक और कंडक्टर की समझदारी के चलते अमरावती पुलिस को चांदी की तस्करी के मामले में सफलता हाथ लगी है। अमरावती पुलिस ने पुणे से नागपुर जाने वाली महारास्ट्र राज्य परिवहन मंडल की शिवशाही लक्जरी बस के अंदर से 61 किलो चांदी जब्त की है। जब्त की गई चांदी की कीमत करीब 42 लाख रुपये है। 

दरअसल, बस में चढ़े यात्री के हावभाव को देखकर बस चालक और कंडक्टर को उसपर कुछ शक हुआ, जिसके बाद चालक और कंडक्टर ने मिलकर तय किया कि वह बस को पुलिस के पास ले जाएंगे। वह बस को सीधे डिपो में न ले जाकर पुलिस थाने ले गए और थाने के अंदर जाकर बस को रोका तथा पुलिस को पूरी बात बताई।

बस चालक और कंडक्टर की जानकारी पर पुलिस ने चेकिंग की तो बोरियों में 61 किलो चांदी के गहने मिले। पुलिस को चांदी के गहनों की न कोई पर्ची और न ही खरीदी की रसीद मिली। फिर पुलिस ने जब संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने चांदी की तस्करी की बात कबूल कर ली। मामले की जांच अमरावती की फैजरपूरा पुलिस कर रही है।

Latest India News