1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IGI एयरपोर्ट पर 7 लोग 182 iPhone के साथ पकड़े गए

IGI एयरपोर्ट पर 7 लोग 182 iPhone के साथ पकड़े गए

नयी दिल्ली: iPhone 6S और 6S Plus के भारत में इस महीने लॉन्च होने से पहले 182 iPhone के साथ 7 युवकों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि इन

IGI एयरपोर्ट पर 7 लोग 182 iPhone...- India TV Hindi
IGI एयरपोर्ट पर 7 लोग 182 iPhone के साथ पकड़े गए

नयी दिल्ली: iPhone 6S और 6S Plus के भारत में इस महीने लॉन्च होने से पहले 182 iPhone के साथ 7 युवकों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन फोनों को युवकों से जब्त कर लिया गया है। ये सभी 19-20 साल के युवक हैं । वह यहां सिंगापुर और हांगकांग से अलग-अलग विमानों में आए थे।

गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें रोका और उनके पास से फोन बरामद किए।

एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सीमाशुल्क आयुक्त विनायक आजाद ने बताया, उन सभी के सामान में से iPhone 6S और 6S Plus बरामद हुए हैं। हमने उनके पास से 182 फोन बरामद किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ लड़कों ने रिश्वत लेने का भी प्रलोभन दिया ताकि इन फोनों की तस्करी की जा सके।

Apple कंपनी के यह दोनों फोनों की 16 अक्तूबर से भारत में बिक्री शुरू होगी।

Latest India News