1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुरुक्षेत्र: रेल ट्रैक के पास मिले 7 जिंदा मोर्टार, दिल्ली-अंबाला रूट की ट्रेनें रुकीं

कुरुक्षेत्र: रेल ट्रैक के पास मिले 7 जिंदा मोर्टार, दिल्ली-अंबाला रूट की ट्रेनें रुकीं

अंबाला: हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले में शाहबाद रेलवे स्टेशन पर पटरी के पास आज विस्फोटक बरामद हुए। इसके चलते इस मार्ग पर थोड़े समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस ने बताया

कुरुक्षेत्र: रेल...- India TV Hindi
कुरुक्षेत्र: रेल ट्रैक के पास मिले 7 जिंदा मोर्टार

अंबाला: हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले में शाहबाद रेलवे स्टेशन पर पटरी के पास आज विस्फोटक बरामद हुए। इसके चलते इस मार्ग पर थोड़े समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई।
पुलिस ने बताया कि कुछ राहगीरों ने दोलू माजरा गांव में विस्फोटक देखे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटकों को अपने कब्जे में लिया। इलाके में तलाशी के दौरान इस मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित कर दिया गया था।

बाद में एक बार फिर रेल यातायात बहाल कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शान-ए पंजाब, दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस और कालका-दिल्ली शताब्दी समेत 12 ट्रेनों की आवाजाही को इस मार्ग पर ऐहतियातन रोक दिया गया।

Latest India News