1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या: तेज रफ़्तार ट्रक ने 14 श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत

अयोध्या: तेज रफ़्तार ट्रक ने 14 श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सड़क पर सो रहे 7 श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में इन 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग ज़ख्मी हो गए। इनमे से ज्यादातर लोग कानपुर से आए हुए थे..

ayodhya accident- India TV Hindi
ayodhya accident

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सड़क पर सो रहे 7 श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में इन 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग ज़ख्मी हो गए। इनमे से  ज्यादातर लोग कानपुर से आए हुए थे। यह श्रद्धालुओं की भीड़ 5 अगस्त से चल रहे सावन के कारण हुई हैं।

अयोध्या में इतनी अधिक मात्रा में श्रद्धालुओं के आने पर बी यहां की प्रशासन ने रहने-सोने की कोई व्यवस्था नहीं की हैं। जिसके कारण लोगों को डिवाइडर में सोना पड़ रहा हैं। साथ ही जख्मी लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया हैं।
लेकिन, प्रशासन की ओर से उनके रहने-सोने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. लोग सड़क से लगे डिवाइडर पर सो रहे थे. जख्मी लोगों को लखनऊ के अस्पताल में भेजा गया है. अयोध्या में रोड किनारे सोने को मजबूर श्रद्धालुओं को किसी बड़ी गाड़ी ने ने इनको बुरी तरह से रौंद दिया.

इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में काफी रोष है। वे प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लोगों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना किसी ट्रक से ही हुई है। अब इसके लिए गवाह की तलाश की जा रही है।

घायलों ने बताया कि यह घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नया घाट चौकी के अंतर्गत साकेत पेट्रोल पंप के पास सुबह 3 बजे हुई।

डिवाइडर में आराम करना बनी मौत की वजह
 कानपुर रहने वाले श्रद्धालुओं अयोध्या में चल रहे सावन क्षूला में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात सभी यहीं पर डिवाइडर के किनारे बस को कड़ा कर आराम करने की सोचा। सुबह 3 बजे करीब गोरखपुर फैजाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में सो रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई।

देखे वीडियो-

Latest India News