नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में सात वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर तीन युवकों ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया है। पूर्वी दिल्ली के उपायुक्त रिषी पाल ने आज बताया कि बच्ची अस्पताल में है और ठीक हो रही है। तीन आरोपियों का जिक्र प्राथमिकी में है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भुरे (19) और आमिर (21) उसके पड़ोसी हैं। पाल ने कहा कि पीडि़ता अपने माता-पिता के साथ मंडावली के यमुना खादर इलाके में रहती है। पुलिस ने कहा कि पीडि़ता कल रात अपने घर के बाहर सो रही थी तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उसे उठाया और रात करीब 11 बजे उससे बलात्कार किया। मुल्जिम बच्ची को उसके घर के पास फेंक कर भाग गए। वह अपने माता पिता और स्थानीय लोगों को बेहोश मिली जो उसकी तलाश कर रहे थे।
Latest India News