नई दिल्ली: घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को 5 अलग-अलग जगहों पर 70 गाड़िया आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में 1 बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जब्कि करीब 100 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर गांड़ियों की लंबी कतार लग गई। साथ ही 3 घंटों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट और जेवर इंटरचेंज को भी बंद करना पड़ा।
हादसा एक ट्रक चालक द्वारा बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक लेन बदलने से हुआ। पहले पीछे से आ रही मारूती कार ट्रक में टकराई। फिर पाछे से आ रही गाड़िया एक-दूसरे से टकरा गईं जिसमें 24 लोग घायल हो गए।
कोहरे में बरतें ये सावधानियां:
- वाहन खराब होने पर एक्सप्रेसवे की लेन से हटाकर खड़ा करें।
- गाड़ी ठीक करते समय किसी लाइट का प्रवंध जरूर करें।
- तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं।
- अधिक कोहरा होने पर सड़क के किनारे खड़े होकर कोहरा छटने का इंतजार करें।
- वाहन में फॉग लाइट का जरूर प्रयोग करें।
- आगे चल रहे वाहनों से उचित दूरी बना कर रखें।
Latest India News