1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 70वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी बोले- 'स्थिति मुझे बदलनी है और मैं बदल कर रहूंगा...'

70वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी बोले- 'स्थिति मुझे बदलनी है और मैं बदल कर रहूंगा...'

आज देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया।

modi at rajghat
  • गरीबों की थाली को महंगा नहीं होने दूंगा।
  • करीब 1200 साल पुराने कानूनों को खत्म किया।
  • 18 हजार गांवों में से 10 हजार गांवों में बिजली पहुंच गई है, पिछली बार कहा था कि 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाएंगे। 50 रुपए में मिलने वाला LED बल्ब अब 50 रुपए में मिल रहा है।
  • 13 करोड़ LED बल्ब बांटे जा चुके हैं। 77 करोड़ LED बल्ब बांटे जाने का लक्ष्य है।
  • देश का सामान्य नागरिक पुलिस से ज्यादा आयकर अधिकारियों से डरता है और सरकार इसे बदलेगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "डाकघरों को भुगतान बैंकों में तब्दील किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से बैंकों का एक जाल तैयार होगा, जिससे लोगों को मदद मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के आगमन से डाकघर अप्रासंगिक होते जा रहे थे और सरकार का ध्यान इसे प्रासंगिक बनाए रखना है।
  • लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, "मुझे अभी भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए सामाजिक सहयोग की जरूरत है।"
  • उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिला एक पूरे परिवार को गरीबी से ऊपर उठा सकती है।
  • Latest India News