1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: अखिलेश सरकार में फिर विस्तार, बलराम यादव की एंट्री

UP: अखिलेश सरकार में फिर विस्तार, बलराम यादव की एंट्री

साल 2017 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आज उत्तर प्रदेश सरकार में 7वीं बार मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

नई दिल्ली: साल 2017 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आज उत्तर प्रदेश सरकार में 7वीं बार मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी मंत्रिपरिषद में पांच और मंत्री शामिल किए जिनमें से तीन कैबिनेट मंत्री तथा दो स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री हैं। कैबिनेट मंत्रियों में बलराम यादव भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले हफ्ते कौमी एकता दल के विलय विवाद के चलते बर्खास्त कर दिया गया था।

सीएम अखिलेश की सरकार में होने जा रहे इस मंत्रिमंडल विस्तार को समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है अखिलेश सरकार को सत्ता में आए चार साल हो चुके हैं, उनके पास अब एक साल का कार्यकाल ही बचा है। जानकारी के मुताबिक इस कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री के चाचा शिवपाल यादव और आजम खान ने हिस्सा नहीं लिया। बताया जाता है कि वो इस दौरान ईटावा में मौजूद थे।

Latest India News