1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19: महाराष्ट्र में 8,348 नए मामले, 144 और लोगों ने गंवाई जान

Covid-19: महाराष्ट्र में 8,348 नए मामले, 144 और लोगों ने गंवाई जान

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,348 नए मामले आने के साथ ही शनिवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 3,00,937 हो गई।

<p>Covid-19: महाराष्ट्र में 8,348...- India TV Hindi
Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE) Covid-19: महाराष्ट्र में 8,348 नए मामले, 144 और लोगों ने गंवाई जान

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,348 नए मामले आने के साथ ही शनिवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 3,00,937 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 144 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11,596 हो गई है। पिछले 24 घंटे में हुई 144 मौतों में से 65 मुंबई में हुई हैं। मुंबई में आज 1186 नए कोरोना मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। अब तक मुंबई में 1,00,365 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

वहीं, मुंबई के धारावी क्षेत्र में शनिवार को कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए। एशिया के सबसे बड़े झुग्गी क्षेत्र धारावी में अब इस महामारी के मामलों की संख्या 2,444 हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धारावी में अभी कोविड-19 के केवल 107 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस क्षेत्र में लगभग 6.5 लाख लोग रहते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने धारावी में महामारी को नियंत्रित करने में नगर निकाय अधिकारियों की सफलता का हाल में जिक्र किया था।

 

 

Latest India News