पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले के जंगल में आज रात नक्सलियों ने IED विस्फोट किया जिसमें CRPF की कोबरा बटालियन के कम से कम आठ कमांडो की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि IED विस्फोट में कोबरा इकाई के जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया जिसके बाद दोनों ओर से हुयी गोलीबारी में तीन नक्सली मारे गए।
यह घटना इमामगंज की सीमा से लगे जिले के चकरबंदा जंगल में हुयी। घटनास्थल से हथियार और कारतूस भी बरामद किये गए। अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलीबारी में कमांडो बटालियन फोर रिजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गये जिससे हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि इलाके में मोबाइल फोन संपर्क बहुत खराब है इसलिए बहुत ज्यादा सूचना सामने नहीं आ पाई है। 205 वीं कोबरा बटालियन के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए राज्य में तैनात किया गया है। विशेष अभियान पर तैनात CRPF की कोबरा इकाई के लिए यह सबसे क्षति में से है।
Latest India News