1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: सरहद पर पाकिस्तान के 700 कमांडो, ना’पाक फायरिंग में 8 ग्रामीणों की मौत

J&K: सरहद पर पाकिस्तान के 700 कमांडो, ना’पाक फायरिंग में 8 ग्रामीणों की मौत

सांबा: सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने अब सरहद पर रहने वाले गांववालों को निशाना बनाना शुरु कर दिया है। पाकिस्तान की हर हरकत का भारत माकूल जवाब दे रहा है जिससे उसकी बौखलाहट और

loc- India TV Hindi
loc

सांबा: सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने अब सरहद पर रहने वाले गांववालों को निशाना बनाना शुरु कर दिया है। पाकिस्तान की हर हरकत का भारत माकूल जवाब दे रहा है जिससे उसकी बौखलाहट और बढ़ गई है। राजौरी और सांबा इलाके में पाकिस्तान अब रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान की तरफ से आज भी सीमा पर फायरिंग जारी है जिसमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

35 हजार गोलियां...5 हजार मोर्टार

बीएसएफ ने पाकिस्तान को  मुंहतोड़ जवाब देते हुए 11 दिनों में 5,000 मोर्टार दागे हैं जबकि 35,000 से ज्यादा गोलियां चलाई हैं। बीएसएफ ने पाकिस्तानी फायरिंग के जवाब में 3000 लॉन्ग रेंज के मोर्टार, 2000 शॉर्ट रेंज मॉर्टार दागे हैं। लॉन्ग रेंज मॉर्टार की रेंज 5 से 6 किलोमीटर जबकि शॉर्ट रेंज की करीब 900 मीटर तक होती है। इसके अलावा बीएसएफ ने MMG, LMG और राइफल जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर 35,000 से अधिक गोलियां दागी हैं।

सरहद पर पाकिस्तान के 700 कमांडो

पाकिस्तान के 700 से ज्यादा SSG कमांडोज पूरे इंटरनेशनल बॉर्डर से लेकर एलओसी तक तैनात किए गए हैं। साथ ही पाकिस्तान की कुख्यात बॉर्डर एक्शन टीम को भी एक्टिवेट किया गया है ताकि भारतीय जवानों पर निशाना लगाया जा सके। पाकिस्तान की इसी साजिश में देश के लिए लड़ते हुए तीन महीने में हमारे 42 जवान शहीद हो चुके हैं।

भारतीय सेना का ऑपरेशन फ़ास्ट ट्रैक

पाकिस्तान की ओर से फायरिंग लगातार जारी है और भारत की ओर से भी माकूल जवाब दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के 11 आउटपोस्ट सेना के रडार पर हैं, इनके बारे में जानकारी और डेटा जुटा लिये गये हैं। इन आउटपोस्ट से भारत के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इन पर मोर्टार..रॉकेट लांचर से हमला किया जा रहा है।

हाल ही में सेना ने पाकिस्तान के ऐसे ही सात आउटपोस्ट की पहचान की थी और भारी गोलीबारी से चार आउटपोस्ट तबाह कर दिए गए थे। पहली बार पाकिस्तानी आउटपोस्ट्स पर इतना बड़ा हमला किया जा रहा है। पाकिस्तान की हर हरकत पर सरकार की पैनी नजर है। गृह मंत्री, रक्षा मंत्री लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं और सेना को सरकार की तरफ खुली छूट हासिल है कि वो पाकिस्तान को सबक सिखाए।

Latest India News