नई दिल्ली: उत्तराखंड में 8 और संदिग्धों की घुसपैठ की खबर है। संदिग्धों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। इनमें से एक को देहरादून में देखा गया है। पुलिस ने इन संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया विभाग की मदद ली जा रही है।
संदिग्धों को देखते हुए देहरादून में मौजूद रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईबी और रॉ से भी पुलिस संपर्क में है। उड़ीसा के भुवनेश्वर में भी चार संदिग्ध देखे गए हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।
इन संदिग्धों की घुसपैठ ने पुलिस व ख़ुफ़िया विभाग की नींद उडा दी है। इनमें से 1 संदिग्ध कैमरे में कैद हो गया है जबकि बाकि 7 लोग कौन है इसका कोई सुराग किसी के पास नहीं है।
प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निबटने के लिए सूबे में मौजूद रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी। तमाम सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध युवक की फोटो उपलब्ध करवा कर इसकी व इसके साथियों की तलाश में जुटने के निर्देश दिए गए है साथ ही इस बारी में आई बी व एनआईए से भी संपर्क किया गया है।
Latest India News