1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूटान में मालदा के 8 श्रमिक लापता, एक का शव भारत पहुंचा

भूटान में मालदा के 8 श्रमिक लापता, एक का शव भारत पहुंचा

मालदा (पश्चिम बंगाल): भूटान में निर्माणाधीन पुल टूटने से मालदा के 8 श्रमिक भूटान में लापता हो गए हैं जबकि एक का शव पड़ोसी देश से यहां पहुंचा है। ये सभी वहां काम करने गए

bridge- India TV Hindi
bridge

मालदा (पश्चिम बंगाल): भूटान में निर्माणाधीन पुल टूटने से मालदा के 8 श्रमिक भूटान में लापता हो गए हैं जबकि एक का शव पड़ोसी देश से यहां पहुंचा है। ये सभी वहां काम करने गए थे। इस घटना में मृतक व घायल मालदा के इंग्लिशबाजार थाने के नागराई व रतुआ थाना क्षेत्र के बेदपुर गांव के निवासी बताए गए है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (भू राजस्व) कंचन चौधरी ने बताया कि इंग्लिश बाजार, ओल्ड मालदा और रातूआ दो के नौ श्रमिक भूटान में काम करने गए थे जिनमें से एक का शव यहां इंग्लिश बाजार पहुंचा। चौधरी ने कहा कि तीनों ब्लॉक के बीडीओ से लापता आठ लोगों का विवरण जिला प्रशासन को मुहैया करवाने के लिए कहा गया है।

स्थानीय निवासी रियाजूल हक ने बताया कि ईद के ठीक दूसरे दिन दोनों गांवों के 9 युवक स्थानीय एक ठेकेदारी संस्था के माध्यम से भूटान के सामची जिले के डिनटफूफा क्षेत्र के आमची नदी पर निर्माणाधीन पुल के निर्माण के कार्य के लिए श्रमिक का काम करने गए थे। बीते सोमवार दोपहर को यह पुल टूट गया। उस समय वहां काम कर रहे 20 श्रमिक आमची नदी की तेज धारा में बह गए। इनमें से 9 इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के नागराई व रतुआ थाने के बेदपुर गांव के निवासी थे।

बुधवार सुबह घटनास्थल से करीब 2 किमी दूर यासीन अली (22) नामक युवक का शव मिला। बाकी लापता युवकों में लॉकी शेख, बहारुल इस्लाम, सिराजूल इस्लाम, सिन्टू शेख, मिठून नादिर, हुसैन शेख, बापी शेख व रविउल खान शामिल हैं। सभी की उम्र 26 से 28 वर्ष के बीच है।

Latest India News