बामको: माली की राजधानी में एक पांच सितारा होटल में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा बंधक बनाए गए कम से कम 80 लोगों को मुक्त करा लिया गया है। बंधक संकट खत्म हो गया है। सिक्योरिटी फोर्स ने होटल से 18 शव बरामद किए है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, माली के विशेष सुरक्षाबलों द्वारा बंधकों को छुड़ाते समय की गई धुआंधार गोलीबारी की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। रेडिसन ब्लू होटल ने एक बयान में कहा कि दो बंदूधारियों ने 140 अतिथियों व 30 कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। बंधकों में 20 भारतीय व 10 चीनी नागरिक थे। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो माली के जबकि एक फ्रेंच नागरिक है। किसी भी आतंकवादी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा नहीं किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट करके कहा है कि होटल में फंसे 20 भारतीय सुरक्षित हैं औऱ उनसे संपर्क लगातार बना हुआ है। इससे पहले माली की राजधानी बमाको के एक पांच सितारा होटल में शुक्रवार को दो बंदूकधारियों ने 170 लोगों को बंधक बना लिया था, जबकि तीन की हत्या कर दी थी। रेडिसन ब्लू होटल श्रृंखला की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि दो हथियारबंद हमलावरों ने 140 अतिथियों और होटल के 30 कर्मचारियों को बंधक बना लिया था।
प्रशासन का कहना था कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में माली के दो नागरिक और फ्रांसीसी मूल के एक नागरिक हैं। प्रत्यक्षदर्शी अमादो केता ने कहा कि दोनों बंदूकधारी कूटनीतिक वाहन में आए थे। गोलीबारी कई मिनटों तक होती रही।
संयुक्त राष्ट्र सैन्य टुकड़ियों की मदद से माली के सैनिकों ने होटल को चारों ओर से घेर लिया था। फिलहाल किसी भी गिरोह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। रेडिसन ब्लू होटल बमाको सेनोउ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है, जहां तक की यात्रा में लगभग 15 मिनट का समय लगता है।
Latest India News