नई दिल्ली: छोटे बच्चे शैतान होते हैं और नादान होते हैं। बच्चे अक्सर नादानी में ऐसे ऐसे काम भी कर बैठते हैं जिसे कानून की नजर में गुनाह कहा जाता है। मगर शायद बच्चे गुनाह के मतलब को भी ठीक से नहीं समझते, इसलिए वो जाने अनजाने बड़ी गलती कर बैठते हैं। केरल के एक व्यापारी के बच्चे को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वो महज 9साल की उम्र में गाड़ी चला रहा था और वो भी छोटी मोटी गाड़ी नहीं बल्कि फरारी। बच्चे की यह हरकत उसी की एक भूल के चलते सामने आ गई। दरअसल इस बच्चे की घरवालों ने फरारी की ड्राइविंग करते हुए इक बच्चे का वीडियो यूट्यूब पर साझा किया था जिसे देखकर पुलिस हरकत में आ गई और बच्चे को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है वीडियो में- इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक 9 साल का बच्चा सड़क पर सरपट Ferrari F430 दौड़ा रहा है और सड़क पर मौजूद उसके परिवार का एक शख्स इसका वीडियो बना रहा था।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
Latest India News