1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘मैं भारतीय हूं और मैं पाकिस्तान से नफरत नहीं करता’, #ProfileForPeace वायरल

‘मैं भारतीय हूं और मैं पाकिस्तान से नफरत नहीं करता’, #ProfileForPeace वायरल

नई दिल्ली: जो लोग सत्ता के गलियारों से निकल रही नफरत की राजनीति से थक गए थे, उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में अपनी सच्ची भावनाएं दर्शाने वाली

‘मैं भारतीय हूं और मैं...- India TV Hindi
‘मैं भारतीय हूं और मैं पाकिस्तान से नफरत नहीं करता’

नई दिल्ली: जो लोग सत्ता के गलियारों से निकल रही नफरत की राजनीति से थक गए थे, उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में अपनी सच्ची भावनाएं दर्शाने वाली साधारण सी दिखने वाली तस्वीरें पोस्ट कर दीं। उनका बेहद आम-सा प्रतीत होने वाला आइडिया जंगल की आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया और हज़ारों लोग उनके मैसेज को सोशल मीडिया पर फैलाने के काम में जुट गए।

इसकी शुरूआत राम सुब्रहमण्यम नामक शख्स ने की। सुब्रमण्यम ने पहली पोस्ट 22 अक्टूबर को डाली थी। मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी और आप नेता दिलीप पांडे इस कैंपेन को अपना सपोर्ट दिखा चुके है।

इस कैंपेन के तहत आपको फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो एक संदेश के साथ लगानी होगी। इस संदेश में आपको पहले अपना नाम और अपने देश का नाम लिखना होगा। फिर आपको बताना है कि आप अपने पड़ोसी देश से नफरत नहीं करते है और आप ऐसे अकेले शख्स नहीं बल्कि ऐसे कई लोग मौजूद है।

सुब्रमण्यम ने कहा कि यह एक आइडिया है। अगर आप सोचते हो कि शांति ही भविष्य के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है, तो आप भी मेरे साथ शामिल हो जाइए। इस मैसेज को लिखें और इसके साथ अपनी एक सेल्फी लेकर इसे अपनी प्रोफाइल पिक्चर बनाकर हैशटेग ‪#‎ProfileForPeace के साथ पोस्ट कर लें। उन्होंने कहा, "हाल ही में मैंने शिवसेना के पाकिस्तानी कलाकारों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन की खबरें पढ़ी। उन्होंने कलाकारों पर कालिख पोती. जो शिवसेना ने किया वो मुंबई की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता, कम से कम मेरी भावनाओं का तो बिलकुल भी नहीं."

राम कहते हैं, "सामान्य लोग नफ़रत नहीं करते हैं बल्कि वे ईमानदारी से जीना चाहते हैं और दूसरों के जीने देना चाहते हैं. नेता हमें बदनाम कर रहे हैं. मैं इस बारे में कुछ करना चाहता था. मेरे मन में शांति के लिए प्रोफ़ाइल तस्वीर बदलने का विचार आया."

#ProfileForPeace को पाकिस्तान में भी जबरदस्त समर्थन

बता दें कि यह शुरूआत, जो फेसबुक से शुरू हुई थी, जल्द ही ट्विटर पर भी फैल गई और हर मिनट इस तरह लिखी जाने वाली पोस्ट्स की संख्या बढ़ती जा रही है। केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी नागरिक भी हैशटैग #ProfileForPeace का इस्तेमाल करके एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम और सद्भावना का इज़हार कर रहे हैं।

इन दो देशों के लोग, जो कभी एक हुआ करते थे, अब शांति औऱ दोस्ती चाहते हैं। मगर राजनीतिक दलों का एजेंडा शायद कुछ और ही है और वे इन्हें बांटकर ही रखना चाहते हैं।

अगली स्लाइड पर पढ़िए कुछ पोस्ट्स हैं, जिन्हें भारतीयों और पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर डाला है-

Latest India News