1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाखिला लेने आई छात्रा ने कालिंदी कॉलेज की इमारत से लगाई छलांग

दाखिला लेने आई छात्रा ने कालिंदी कॉलेज की इमारत से लगाई छलांग

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में दाखिला लेने आई एक छात्रा ने कॉलेज इमारत की पहली मंजिल से छलांग लगा दी।  कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार छात्रा अपने पिता के साथ पाठ्येतर गतिविधि

दाखिला लेने आई छात्रा...- India TV Hindi
दाखिला लेने आई छात्रा ने कॉलेज की इमारत से लगाई छलांग

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में दाखिला लेने आई एक छात्रा ने कॉलेज इमारत की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। 

कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार छात्रा अपने पिता के साथ पाठ्येतर गतिविधि कोटा के अंतर्गत दाखिला लेने आई थी। 

उन्होंने बताया कि हम आवाज सुनते ही दौड़े तो हमने देखा की छात्रा ने पहली मंजिल से छलांग लगा ली है। जिसके बाद तुरंत उसे लैडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। 

उन्होंने बताया कि इसके पीछे क्या कारण है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। साथ ही विश्वविद्यालय को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। 

Latest India News