J&K: शोपियां में आतंकियों ने पुलिसकर्मी का अपहरण किया, हिजबुल मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी
J&K: शोपियां में आतंकियों ने पुलिसकर्मी का अपहरण किया, हिजबुल मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 05, 2018 11:36 pm IST, Updated : Jul 05, 2018 11:50 pm IST
अपहृत पुलिसकर्मी का नाम जावेद अहमद डार है। वह राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल है और छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था...
Javaid Ahmad Dar
शोपियां: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक जवान को अगवा कर लिया है। शोपियां इलाके से आतंकियों ने पुलिसकर्मी का अपहरण किया है। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने पुलिसकर्मी के अपहरण की जिम्मेदारी ली है।
अपहृत पुलिसकर्मी का नाम जावेद अहमद डार है। वह राज्य पुलिस में कॉन्स्टेबल है और छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था। वह पिछले 5 सालों से एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा के साथ तैनात था।