शिमला: भारत वाकई में विवधता वाला देश है इसका अदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के कुछ हिस्सों में लड़के कुंवारे रहने को मजबूर हैं वहीं देश के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां पर एक महिला के एक नहीं बल्कि दो और तीन पति भी होते हैं। ऐसी ही एक प्रथा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के एक जिले में है। बर्फवारी की वजह से दुनिया में मशहूर हिमाचल एक बड़ा पर्यटन स्थल है। लेकिन हिमाचल के एक खास जिले की अनोखी प्रथा आपको हैरान कर सकती है। राज्य के इस जिले की एक महिला के कई पति हो सकते हैं। आपको बता दें कि ऐसी प्रथा हिमाचल के किन्नौर जिले में प्रचलित है।
किन्नौर जिले में सभी भाई एक ही लड़की से शादी करते है। ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल के दौरान किन्नौर जिले में पांडवों ने सर्दियों के दौरान एक गुफा में पत्नी द्रौपदी और अपनी मां कुंती के साथ अज्ञातवास के कुछ साल बिताए थे। जिसका संबंध आज भी यहां देखने को मिलता है। इस तरह की प्रथा उत्तराखंड के कईं इलाकों में अपनाई जाती है।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें
Latest India News