1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करना चाहती थी अपने प्रेमी से शादी, घर वालों ने दी ये सजा

करना चाहती थी अपने प्रेमी से शादी, घर वालों ने दी ये सजा

नीरगजनी गांव से एक मामला सामने आया जहां पर लड़की का अपने प्रेमी से शादी की ख्वाहिश रखने पर उसके माता-पिता ने उसे जान से मारने की कोशिश की। 23 वर्षीय एक महिला अपनेमाता-पिता के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से शादी की इच्छा कर रही थी..

killed girl- India TV Hindi
killed girl

मुजफ्फरनगर: नीरगजनी गांव से एक मामला सामने आया जहां पर लड़की का अपने प्रेमी से शादी की ख्वाहिश रखने पर उसके माता-पिता ने उसे जान से मारने की कोशिश की। 23 वर्षीय एक महिला अपनेमाता-पिता के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से शादी की इच्छा कर रही थी। जिसके कारण उस लड़की के परिवार वालों से उसे कथित तौर पर गंगा नहर में फेंक दिया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

ये भी पढ़े- नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाओं को हदय संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक: शोध

पुलिस ने इस मामले में आज बताय़ा कि नीरगजनी गांव की निवासी इस महिला के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे और वह अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ उससे शादी करना चाहती थी। उसके परिवार के सदस्य कल उसे नहर के पास ले गये और उसे उसमें धकेल दिया। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। साथ ही पुलिस ने भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत उसके पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी फरार हैं।

 

Latest India News