राजस्थान का अपना ऐतिहासिक महत्व है। ये राज्य जहां राजपूतों की बहादुरी के लिए जाना जाता है वहीं अपने ख़ूबसूरत क़िलों के ले भी मशहूर है। यहां ऐतिहासिक धरोहर का भंडार है। राजस्थान दरअसल बहुत सी आश्चर्य जनक और ऐतिहासिक घटनाओं का धनी है। ऐसा लगता है जैसे यहां का हर शहर अपने आप में कई रहस्मयी घटनाओं को अपने दामन में समेटे हुए है।
ऐसा ही एक शहर है कोटा जो यूं तो पूरे भारत वर्ष में शिक्षा के लिए प्रसिद्द है लेकिन राजस्थान का यह शहर भी कई एतिहासिक घटनाओं का केंद्र रहा है। इस शहर का एक भवन भारत की दस सबसे ज़्यादा डरावनी जगहों में शामिल है इस भवन का नाम है ब्रिज राज भवन पैलेस|
यह भवन 178 साल पुराना है। 1980 में इस भवन को होटल बना दिया गया था। कहा जाता है कि इस होटल में मेजर बर्टन नाम का एक भूत रहता है जो ब्रिटिश शासन काल में कोटा में तैनात था। 1857 के विद्रोह में उसे भारतीय सिपाहियों ने मार दिया था। भारतीय सिपाहियों ने इस विद्रोह के दौरान मेजर के साथ उसके दो बेटों को भी इसी बंगले के सेंट्रल हॉल में मार दिया था।
कोटा की पूर्व महारानी का दावा है कि उन्होंने 1980 में मेजर को उसी हॉल में देखा था जहां उसे मारा गया था उस समय यह हॉल महारानी का ड्राइंग रूम होता था। लोगों का कहना है कि यह भूत किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचता लेकिन यदि रात में ड्यूटी के दौरान कोई गार्ड सोते हुए मिलता है तो यह भूत उसे थप्पड़ मारकर कर उसे उसकी ड्यूटी याद करा देता है
Latest India News