1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 26 साल से रख रही हैं ये हिंदू महिला पुलिस अफ़सर रोज़े

26 साल से रख रही हैं ये हिंदू महिला पुलिस अफ़सर रोज़े

भारत जैसे विविध धर्मों और संस्कृति वाले देश में तकरार और विवाद होना एक आम बात है लेकिन इन्हीं तकरारों और विवादों के बीच ऐसी घटनाएं भी होती रहती है जिसे देख सुनकर फिर विश्वास

Sujata Patil- India TV Hindi
Sujata Patil

भारत जैसे विविध धर्मों और संस्कृति वाले देश में तकरार और विवाद होना एक आम बात है लेकिन इन्हीं तकरारों और विवादों के बीच ऐसी घटनाएं भी होती रहती है जिसे देख सुनकर फिर विश्वास पुख़्ता हो जाता है कि भले ही समाज जाति-धर्म में बंटा हो लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस खाई को शिद्दत के साथ भरने में लगे रहते हैं। ऐसा ही एक नाम है मुंबई पुलिस की सीनियर महिला अफसर सुजाता पाटिल जो पिछले 26 साल से रमज़ान में पूरे तीस रोज़े रखती आ रही हैं।  

Sujata Patil

रमज़ान मे सुजाता बाकी मुस्लिमों की तरह ही सुबह उठकर सेहरी (खाना) करती हैं और शाम को इफ्तार के साथ रोज़ा खोलती हैं। पुलिस की कठिन ड्यूटी के बावजूद वह एक भी रोज़ा नहीं छोड़ती और कई बार तो उनकी इस आदत की वजह से अपने अफसरों के गुस्से का शिकार भी होना लेकिन सुजाता डटी रहीं और रोज़े रखना जारी है।

Sujata Patil

सुजाता का कहना है, ''रोज़ा रखने से मुझे सुकून मिलता है और मेरे ज़हन को ईमानदारी और शांति से काम करने की ताक़त मिलती है। पिछले 26 सालों मैं रोज़े रख रही हूँ अब तो यह मेरी ज़िन्दगी का एक हिस्सा हैं और मैं बेसब्री से रमजान के महीने का इंतज़ार करती हूं।'

Latest India News