जालंधर: सिटी रेलवे स्टेशन के पास दोमोरिया पुल से पहले चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश मे आज लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो पायी है। राजकीय रेलवे पुलिस के उपाधीक्षक मक्खन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर गया है और उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की।
सिंह ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पायी है। उसके शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
राजकीय रेलवे पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है और उस पर बिहार के राजेश कुमार(39) का नाम अंकित है। उस पर धुंधली तस्वीर है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मृतक के पास से मिला आधार कार्ड उसी का है या किसी और का।
Latest India News