1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक व्यक्ति ने किया पुलिस को फोन, कहा- उसने लगाए हैं सिनेमा हॉल में बम

एक व्यक्ति ने किया पुलिस को फोन, कहा- उसने लगाए हैं सिनेमा हॉल में बम

सुरक्षाबलों में आज सुबह उस समय खलबली मच गई, जब पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन पर यह सूचना दी कि उसने दिल्ली के पॅाश कनॉट प्लेस के एक लोकप्रिय सिनेमा हॉल में बम लगाया है।

Connaught Place- India TV Hindi
Connaught Place

नई दिल्ली: सुरक्षाबलों में आज सुबह उस समय खलबली मच गई, जब पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन पर यह सूचना दी कि उसने दिल्ली के पॉश कनॉट प्लेस के एक लोकप्रिय सिनेमा हॉल में बम लगाया है। इस जानकारी के बाद तुरंत ही सुरक्षाबलों को संबंधित जगह पर भेजा गया।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक यह कॉल दोपहर 1:15 बजे किया गया था, जिसके बाद मौके पर ही कई पुलिस दल, बम निरोधक दस्तों और फायर टेंडर्स को ओडियन कॉम्प्लेक्स भेजा गया और उस परिसर को खाली करा लिया गया।

एडिशनल डीसीपी रोमिल बनिया ने बताया कि कॅाल पुलिस कंट्रोल रूम में आया था और बिल्डिंग की अच्छी तरह से जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest India News