राजस्थान के अजमेर से शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आयी हैं। अजमेर में अबेंडकर कॉलोनी में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया। इस महिला पर आरोप है कि वो मुहल्ले की लड़कियों को गलत काम के लिए उकसाती थी और उन्हें बेच देती थी।
एक गुमशुदा लड़की जब रविवार को वापस लौटी तब उसने इस महिला पर आरोप लगाया कि इसने अपने पति के साथ बाहर भगा दिया। पति उसे बेचने की कोशिश कर रहा था। इस बात से नाराज़ लोग महिला को उसके घर से बाहर घसीटकर चौराहे पर ले आए।इस काम में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने इस महिला को पहले तो सब के सामने बाल काट दिए और बाद में इसे पेड़ से बांधकर पीटा।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
Latest India News