नई दिल्ली: केन्द्र सरकार को आज उस समय झटका लगा जब सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली और रसोई गैस की योजनाओं से इतर अन्य कल्याणकारी योजनाओं में आधार कार्ड के इस्तेमाल को स्वैच्छिक इस्तेमाल की अनुमति देने के लिये अपने अंतरिम आदेश में संशोधन करने से इंकार कर दिया। भारतीय रिजर्व बैंक, सेबी और कुछ राज्य सरकारों ने न्यायालय के 11 अगस्त के अंतरिम आदेश में संशोधन का अनुरोध किया था। न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने स्पष्ट किया कि अंतरिम आदेश में किसी प्रकार के संशोधन, स्पष्टीकरण और ढील के लिये अर्जियों पर संविधान पीठ ही सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति चेलामेश्वर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ पहले ही आधार कार्ड योजना में निजता के अधिकार से जुड़े सवाल को संविधान पीठ को सौंप चुकी है।
पीठ ने कहा, हमारी राय है कि बेहतर होगा कि आदेश में सुधार के आवेदनों पर भी वृहद पीठ ही सुनवाई करे। शीर्ष अदालत ने 11 अगस्त को अपने आदेश मंे कहा था कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये आधार कार्ड वैकल्पिक रहेगा और संबंधित प्राधिकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा रसोई गैस वितरण प्रणाली के अलावा किसी अन्य मकसद के लिये इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे। केन्द्र सरकार, रिजर्व बैंक, सेबी, इरडा, ट्राई, पेन्शन कोष नियामक प्राधिकरण और गुजरात तथा झारखण्ड सरीखे राज्यों ने हाल ही में न्यायालय में अर्जी दायर कर वृद्धों और कमजोर वर्ग के लोगों को उनके घर के दरवाजे पर ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ देने के लिये आधार कार्ड के स्वैच्छिक उपयोग की वकालत की थी। न्यायालय ने कल सवाल किया था कि निजता के अधिकार जैसे मुद्दे पर फैसले के लिये मुख्य याचिकाओं को संविधान पीठ को सौंपे जाने के बाद क्या अंतरिम आवेदनों पर यह पीठ विचार कर सकती है।
जाने क्या है आधार कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया
एनरोलमेंट स्लिप
आधार कार्ड से पहले एनरोलमेंट प्रोसेस किया जाता है। सेंटर पर आधार कार्ड बनाने के लिए दी गई जानकारी के बाद एनरोलमेंट पर्ची बनाई जाती है। इस पर दिए गए नंबर के जरिए आप अपना आधार कार्ड स्टेटस जान सकते हैं। यह सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
स्टेप 1
यूआईडीएआई(UIDAI) की वेबसाइट www.uidai.gov.in के पेज पर जाकर सिलेक्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करें। क्लिक करते ही ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा।
स्टेप 2
रेसीडेंट पर क्लिक करने के बाद अगला पेज पर एक महिला की तस्वीर नजर आएगी। उसके नीचे ईआईडी/यूआईडी के ऑप्शन पर क्लिक करें। यदि आपके एनरोलमेंट नंबर की स्लिप गुमी है तो ईआईडी पर और यदि आधार कार्ड गुम है तो यूआईडी पर क्लिक करे। इसके बाद एक फॉर्म आएगा।
डिटेल्स दें
यूआईडी/ईआईडी पर क्लिक करने के बाद फॉर्म में नाम, एनरोलमेंट कराते वक्त दिया मोबाइल नंबर या मेल आईडी भरें, उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए चार अंकों का स्कियोरिटी कोड़ को एंटर करें। फिर GET OTP पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे डालते ही मोबाइल नंबर पर ईआईडी या यूआईडी नंबर आ जाएगा। आधार कार्ड के लिए आपको मिले यूआईडी नंबर के जरिए यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest India News