A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP विधायक नरेश बाल्यान को IT अफसरों ने 2 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा, हो रही है पूछताछ

AAP विधायक नरेश बाल्यान को IT अफसरों ने 2 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा, हो रही है पूछताछ

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बाल्यान के पास से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। इनकम टैक्स की टीम फिलहाल नरेश बाल्यान से पूछताछ कर रही है।

<p>AAP MLA Naresh Balyan</p>- India TV Hindi
AAP MLA Naresh Balyan

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बाल्यान के पास से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने 2 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। इनकम टैक्स की टीम फिलहाल नरेश बाल्यान से पूछताछ कर रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आप विधायक के पास से इतने बड़ी मात्रा में कैश मिलना संदेह पैदा कर रहा है।

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी एक स्थान पर छापा मारने के लिए पहुंचे थे, वहां बालयान दो करोड़ रुपये लेकर पहुंचे और आयकर अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया।

नरेश बाल्यान द्वारका सेक्टर 12 में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बैठे हुए थे। वहां इनकम टैक्स की रेड हुई हैं।

Latest India News