आम आदमी पार्टी का मिशन पंजाब शुरू, 19 उम्मीदवारों के नाम सामने आए
आम आदमी पार्टी का मिशन पंजाब शुरू, 19 उम्मीदवारों के नाम सामने आए
India TV News Desk
Published : Aug 04, 2016 01:47 pm IST, Updated : Aug 04, 2016 06:36 pm IST
राजधानी दिल्ली में झाड़ू फेरने के बाद अब आप संस्थापक पंजाब में झाड़ू का करिश्मा दिखाने को बेताब हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
aap list
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में झाड़ू फेरने के बाद अब आप संस्थापक पंजाब में झाड़ू का करिश्मा दिखाने को बेताब हैं। अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कितना गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब चुनाव होने में अभी एक साल से ऊपर का वक्त बाकी है उन्होंने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी की पहली सूची में करीब 19 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं जो पंजाब में झाड़ू को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे।