1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप नेताओं ने भारती से समर्पण करने के लिए कहा

आप नेताओं ने भारती से समर्पण करने के लिए कहा

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय से सोमनाथ भारती को राहत नहीं मिलने के कुछ देर बाद आज आप नेताओं ने पार्टी और खुद को और शर्मिंदगी से बचाने के लिए उनसे तुरंत समर्पण करने के लिए

आप नेताओं ने भारती से...- India TV Hindi
आप नेताओं ने भारती से समर्पण करने के लिए कहा

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय से सोमनाथ भारती को राहत नहीं मिलने के कुछ देर बाद आज आप नेताओं ने पार्टी और खुद को और शर्मिंदगी से बचाने के लिए उनसे तुरंत समर्पण करने के लिए कहा है। आप नेता, अशुतोष ने ट्वीट किया, पार्टी ने उनसे पहले भी अनुरोध किया था और उनसे फिर (समर्पण और सहयोग का) अनुरोध कर रही है और पार्टी का न्यायापालिका और कानून में पूरा यकीन है और विश्वास है कि इंसाफ होगा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक कदम आगे जाते हुए उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान किया और कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया के साथ उनकी लुकाछिपी पर विराम लगाएगा।

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, पार्टी और खुद को और शर्मिंदगी से बचाने के लिए उन्हें तुरंत समर्पण कर देना चाहिए। मालीवाल ने ट्वीट किया, उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत। सोमनाथ भारती को जमानत नहीं मिली, फटकार पड़ी और आज शाम तक समर्पण करने के लिए कहा गया है। यह उन्हें कानून के साथ लुकाछिपी को खत्म करने को बाध्य करेगा। पार्टी का रूख पिछले हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा साफ तौर पर बता दिया गया था जब गिरफ्तार से बचने पर उनसे सवाल किया गया था। केजरीवाल ने भारती को समर्पण करने के लिए कहा था। भाजपा इस मौके का इस्तेमाल आप पर कटाक्ष करने के लिए कर रही है। पार्टी ने कहा कि लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ऐसे अपराधी सत्ताधारी पार्टी के टिकट पर जीते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, दिल्ली पुलिस सही कह रही है कि भारती एक पेशेवर अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

Latest India News