नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूर्वांचल विंग के अध्यक्ष धीरेंद्र का सिर कटा शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के बेगमपुर में आम आदमी पार्टी के नेता धीरेंद्र ईश्वर का सर धड़ से अलग मिला है। धीरेंद्र बेगमपुर के ही रहने वाले थे और वो पार्टी के पूर्वांचल विंग के जिला अध्यक्ष थे। घरवालों के मुताबिक कल शाम साढ़े चार बजे धीरेद्र पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के लिए निकले थे। शाम साढ़े सात बजे घरवालों की धीरेंद्र से बात भी हुई थी। धीरेंद्र ने तब कहा था कि वो बेगमपुर पहुंच चुके हैं बस कुछ देर में घर आने वाला है लेकिन सुबह बेगमपुर में धीरेंद्र का शव बरामद किया गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटनास्थल पर जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को हत्या के पीछे अवैध संबंध होने का शक है। हत्याकांड के मामले में पुलिस उस शख्स से पूछताछ कर रही है जिसके साथ धीरेंद्र बीती रात घर से निकले थे।
Latest India News