1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP विधायक महेंद्र यादव दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार

AAP विधायक महेंद्र यादव दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक महेन्द्र यादव को कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आज ही विधायक को गिरफ्तार किया था। महेन्द्र यादव को तीस

mahendra yadav- India TV Hindi
mahendra yadav

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक महेन्द्र यादव को कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आज ही विधायक को गिरफ्तार किया था। महेन्द्र यादव को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

महेन्द्र यादव पर दंगा करने और लोक सेवक पर हमला करने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक महेंद्र यादव दिल्ली के निहार विहार इलाके में एक बच्ची के साथ हुए रेप मामले में दोषियों के खिलाफ पिछले दिनों अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन पर दंगा कराने का आरोप है।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने व उनके समर्थकों ने थाने पर पथराव किया व हंगामा किया, जिसमें कुछ पुलिस वाले गिरफ्तार हुए। पुलिस उन्हें इस मामले में तीस हजारी कोर्ट में पेश करने वाली है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने यादव और आप के चार अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बावजूद इन लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस पर पथराव किया जिससे कम से कम दो अधिकारियों को चोट लगी। इन पर दंगा और सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। "

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो-

Latest India News