1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेटली के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव चाहती है आप

जेटली के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव चाहती है आप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज यह दावा करते हुये अरूण जेटली और सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की मांग की कि इस मुद्दे पर संसद को गुमराह किया गया। उसने

AAP leader Ashutosh demands privilege motion against Arun...- India TV Hindi
AAP leader Ashutosh demands privilege motion against Arun Jaitley

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज यह दावा करते हुये अरूण जेटली और सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की मांग की कि इस मुद्दे पर संसद को गुमराह किया गया। उसने कहा कि कल सीबीआई के छापे में बरामद की गयी चीजों से साबित होता है कि छापा मुख्यमंत्री कार्यालय पर मारा गया था।

आशुतोष का आरोप, संसद को किया गुमराह

आप नेता आशुतोष ने आरोप लगाया कि जेटली ने सदन में झूठ बोला और इसके लिए उनके एवं सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाये जाने की जरूरत है। आशुतोष ने कहा, जेटली ने सदन में झूठ बोला और संसद को गुमराह किया जिसके कारण उनके और सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाये जाने की जरूरत है।

आशुतोष ने जेटली पर साधा निशाना

आशुतोष ने कहा, सीबीआई का जब्ती ज्ञापन सार्वजनिक हो चुका है। इसमें यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय पर छापेमारी की गयी और फाइलों की तलाश की गयी। जेटली पर निशाना साधते हुये आशुतोष ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री को डीडीसीए में कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना करना चाहिए।

Latest India News