नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की मृत्यु से सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोग शोक में हैं। डॉ. कलाम से जुड़ा हर एक व्यक्ति उनके व्यक्तित्व से ख़ासा प्रभावित था। ऐसा ही एक व्यक्ति है जो कलाम से कुछ अलग ही तरीके से जुड़ा था। पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सूट सिलने वाले दर्जी (टेलर) भी शोक में है। दिल्ली के करोल बाग में 'फेयर डील शॉप' के मालिक अमन जैन पूर्व राष्ट्रपति की मृत्यु से दुखी हैं।
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सूट सिलने वाले अमन जैन ने बताया कि, "करीब 10 दिन पहले डॉ. कलाम ने 2 सूट और पैंट सिलने को कहा था। उनकी दोनों पैंट सिलकर तैयार हैं। सूट का सैंपल भी तैयार है। सिर्फ एक बार उन्हें पहनाकर देखना था कि सूट की फिटिंग दुरुस्त है या नहीं। शुक्रवार को सूट लेकर ट्रायल के लिए राजाजी मार्ग उनके सरकारी आवास पर जाना था, लेकिन उससे पहले उनकी मृत्यु की ख़बर से हम सभी दुखी हैं।"
अगली स्लाइड में पढ़ें: 20 साल से एक ही दुकान से सिलवा रहे थे सूट
Latest India News