1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामेश्वरम में अब्दुल कलाम के स्मारक का निर्माण कार्य आज से शुरू

रामेश्वरम में अब्दुल कलाम के स्मारक का निर्माण कार्य आज से शुरू

पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के एक स्मारक का निर्माण कार्य उनके पैतृक शहर रामेश्वरम में आज से शुरू होगा।

abdul kalam- India TV Hindi
abdul kalam

चेन्नई: पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के एक स्मारक का निर्माण कार्य उनके पैतृक शहर रामेश्वरम में आज से शुरू होगा क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार की मांग के अनुरूप जमीन का आवंटन कर दिया है तथा निर्माण सामग्री वहां पहुंच गई है। कलाम के पौत्र शेख सलीम ने कहा कि निर्माण सामग्री निर्माण स्थल पर पहुंच गई है। उन्होंनेे इस पहल के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को धन्यवाद दिया।राज्य सरकार की ओर से जारी एक

विग्यप्ति में कहा गया है कि 1.30 एकड़ जमीन स्मारक के लिए आवंटित कर दी गई है और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने बाड़ लगाने के लिए कदम उठाये हैं। विग्यिप्त में कहा गया है, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग वहां बाड़ लगाएगा जहां राज्य सरकार ने जमीन आवंटित की है।

जमीन के आवंटन एवं निर्माण कार्य शुरू होने की घोषणा तब आयी है जब कुछ ही दिन पहले मीडिया में यह खबरें आयी थीं कि वह जगह जहां पूर्व राष्ट्रपति का स्मारक बनना है, उपेक्षित पड़ी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अक्टूबर को कलाम की जयंती पर घोषणा की थी कि दिवंगत मिसाइल मैन के लिए एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से इस उद्देश्य के लिए जमीन आवंटित करने के लिए कहा था।

सलीम ने कहा कि निर्माण सामग्री निर्माण स्थल पर पहंुच गई है और डीआरडीओ और रक्षा मंत्रालय निर्माण कार्य में लग गए हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने मुझे बताया है कि निर्माण कार्य कल शुरू हो जाएगा और बाड़ लगाने का काम 15 दिन में पूरा हो जाएगा।

Latest India News