1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड अबू कासिम मुठभेड़ में ढेर

उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड अबू कासिम मुठभेड़ में ढेर

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्टवांटेड आतंकी और उधमपुर हमले का मास्टमाइंड अबू कासिम को बीती रात सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की

उधमपुर हमले का...- India TV Hindi
उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड अबू कासिम मुठभेड़ में ढेर

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्टवांटेड आतंकी और उधमपुर हमले का मास्टमाइंड अबू कासिम को बीती रात सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

आतंकियों की संख्या ज्यादा होने के चलते ऑपरेशन के लिए विशेष कमांडो को भी बुलाया गया था। मुठभेड़ में 14 राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान घायल हो गया था।

जम्मू के उधमपुर में BSF के काफिले पर हुए हमले के पीछे कासिम ही मास्टरमाइंड था। इससे पहले भी कासिम कई बार सुरक्षाबलों का घेरा तोड़ भागने में कामयाब रहा है।

दक्षिण कश्मीर में उग्रवादी रैंकों में शामिल करने के लिए युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। काकपुरा मुठभेड़ में मारे गए तालिब हुसैन शाह को भी उसने ही आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित किया था।

पिछले कई वर्षों में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमलों का कासिम मास्टरमाइंड रह चुका है। हैदरपुरा में सेना के काफिले पर वर्ष 2013 में हुए हमले का मास्टरमाइंड भी कासिम था जिसमें 8 जवान शहीद और 19 जवान घायल हुए थे।

Latest India News