दौसा- फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी दौसा के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं और उन्हें इलाज के लिए जयपुर अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी की मर्सिडीज़ की टक्कर एक ऑल्टो कार से हो गई। दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है और चार लोग घायल हैं। बच्ची ऑल्टो कार में सवार थी।
- हादसा जयपुर और दौसा के बीच हुआ है
- हेमा मालिनी सहित 4 अन्य लोग घायल हैं
- ऑल्टो में सवार 2 साल की बच्ची की मौत हो गई है
- हेमा मालिनी के सर में चोट का अंदेशा है
- जयपुर के फोर्टिस अस्पताल मेंं हुई हैं भर्ती
- मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौट रही थीं हेमा मालिनी
- हादसे में जिस बच्ची की मौत हुई उसका नाम सोनम
- मथुरा से जयपुर जा रही थीं।
- जयपुर में कल होटल का उद्घाटन करना था।
- 5 साल का बच्चा सोमिल भी बुरी तरह घायल है
- बच्चों के मां बाप भी दौसा के अस्पताल में भर्ती हैं
आगे देखिए- दुर्घटना की भयावह तस्वीरें
Latest India News