नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए 'साहसिक और निर्णायक कदम' का स्वागत किया और देश के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे भारत को और महान बनाने की पहल का समर्थन करें।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
लालकृष्ण आडवाणी ने एक बयान में कहा, "काले धन की समस्या से निपटने की दिशा में साहसिक और निर्णायक कदम उठाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, ऐसी प्रतिबद्धता और संकल्प के लिए बीजपी ने हमेशा प्रयास किया है।"
पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोटों की विमुद्रीकरण की घोषणा के जरिए मोदी ने 'एक उत्तरदायी, पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना की जरूरत को एक प्रभावी दिशा दी है, जो आम आदमी के प्रति संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त है।'
Latest India News