1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीटर मुखर्जी को मीडिया से बात ना करने की सलाह दी थी: महेश जेठमलानी

पीटर मुखर्जी को मीडिया से बात ना करने की सलाह दी थी: महेश जेठमलानी

वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि उन्होंने शीना बोरा हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए पीटर मुखर्जी को मामले के बारे में मीडिया से बात नहीं करने को कहा था।

peter- India TV Hindi
peter

मुंबई: प्रख्यात वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि उन्होंने शीना बोरा हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए पीटर मुखर्जी को मामले के बारे में मीडिया से बात नहीं करने को कहा था। लेकिन उन्होंने इस सलाह से पहले ही एक समाचार चैनल को साक्षात्कार दे दिया और मीडिया ट्रायल शुरू हो गया। इस हत्याकांड में अदालत में मुखर्जी का प्रतिनिधित्व कर रहे जेठमलानी ने सनसनीखेज मामलों में न्यायिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले मीडिया ट्रायल किए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोष जताया।

जेठमलानी ने कहा, इसी के चलते मैंने पीटर को प्रेस से बात नहीं करने या मीडिया को साक्षात्कार नहीं देने को कहा था। लेकिन मेरी सलाह से पहले ही वह एक न्यूज चैनल को साक्षात्कार दे चुके थे जो वास्तविक मुकदमा शुरू होने से पहले ही उनके लिए एक मुकमदा जैसा हो गया।

इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर :59: को भी शीना बोरा हत्या मामले में कथित भूमिका निभाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।

Latest India News