1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वकील को नहीं मिली इंद्राणी से मिलने की अनुमति

वकील को नहीं मिली इंद्राणी से मिलने की अनुमति

मुंबई: इंद्राणी मुखर्जी की वकील को आज उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गयी जो कथित तौर पर दवा की अधिक मात्रा लेने के बाद यहां के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती

वकील को नहीं मिली...- India TV Hindi
वकील को नहीं मिली इंद्राणी से मिलने की अनुमति

मुंबई: इंद्राणी मुखर्जी की वकील को आज उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गयी जो कथित तौर पर दवा की अधिक मात्रा लेने के बाद यहां के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती हैं। उनकी वकील ने जेजे अस्पताल के डीन से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार इंद्राणी की वकील गुंजन मंगला जेजे अस्पताल के डीन डॉक्टर टी पी लहाने से मिलीं जिन्होंने उन्हें 43 वर्षीय इंद्राणी की हालत से अवगत कराया।

बातचीत करीब 30 मिनट तक चली जिसके बाद वकील मीडिया से बिना कुछ कहे चली गयीं।

उन्हें इंद्राणी से मिलने की अनुमति नहीं दी गयी जो लहाने के अनुसार अभी अद्र्धमूच्रि्छत अवस्था में हैं। वह तीन दिन और उपचार और अवलोकन में रहेंगी।

जेजे अस्पताल के डॉक्टरों को जेल रिकॉर्ड उपलब्ध कराया गया है जिसके अनुसार वह कथित रूप से 11 सितंबर से मिर्गी रोधी दवा खा रही थीं।

लहाने ने कहा कि उन्होंने ड्रग लिया था या नहीं इसका पता लगाने के लिए उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा।

अस्पताल के अन्य डॉक्टर ने बताया कि खून और पेशाब के आवश्यक जांच किय गये हैं और सीबीआई अधिकारियों के दल को उनकी स्थिति के बारे में बताया गया।

Latest India News