1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान की संसद पर आतंकी हमला, 6 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की संसद पर आतंकी हमला, 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली: काबुल में अफगानिस्तान की संसद पर आतंकी हमला हुआ है। संसद में बड़े आत्मघाती धमके के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में 6 लोगों की मारे जाने की खबर है। वहीं 18

तालिबान ने ली हमले की...- India TV Hindi
तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: काबुल में अफगानिस्तान की संसद पर आतंकी हमला हुआ है। संसद में बड़े आत्मघाती धमके के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में 6 लोगों की मारे जाने की खबर है। वहीं 18 से ज्यादा लोगो के घायल होने की खबर है। काबुल के एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकार को बताया कि संसद के बाहर खड़ी कार में धामाका हुआ। धमके के बाद संसद भवन की बिल्डिंग से सांसदों को निकाला जा रहा है। ध्यान दें 4 दिन पहले तालिबान ने हमले की धमकी दी थी।

धमाके के बाद संसद के अंदर पीठासीन अधिकारी को बचाया गया। वहीं अब संसद में धमके के बाद संसद भवन की बिल्डिंग से सांसदों को निकाला जा रहा है। यह हमला करीब 12 बजे हुआ है। हमले के कुछ ही देर बाद तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है।

अब तक क्या हुआ

सूत्रों के मुताबिक करीब 11.30 बजे आतंकवादी संसद के निचले सदन में घुसे थे। 12 बजे से कुछ पहले आतंकी हमला  हुआ। संसद के बाहर 3 धमाके हुए। संसद के अंदर सांसदो ने गोलीबारी और धमाको की आवाज भी सुनी। हमले में अब तक 6 लोगों के मरने की खबर है। जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलो को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

अगली स्लाइड पर देखिए हमले के बाद की तस्वीरें

Latest India News