A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: होटल कारोबारी ने दिनदहाड़े सड़क किनारे कार रोक पत्नी को गोलियों से भूना

पंजाब: होटल कारोबारी ने दिनदहाड़े सड़क किनारे कार रोक पत्नी को गोलियों से भूना

परिजनों के अनुसार दोनों पति-पत्नी जब घर से बाहर निकल रहे थे तो उनमें किसी बात को लेकर आपस में बहस चल रही थी। इसके बावजूद वह कार में सवार होकर निकल गए। निरंकार सिंह व उसकी पत्नी कुलवंत कौर जब मानव मंगल स्कूल के निकट पहुंचे तो उसने कार को एक साइड में ल

nirankar-mohali- India TV Hindi
nirankar-mohali

नई दिल्ली: मोहाली के सराओ होटल के मालिक निरंकार सिंह ने मामूली बहस के बाद अपनी पत्नी को गोलियों से भून डाला। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार निरंकार सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसकी पत्नी का उसके साथ सेप्रेशन को लेकर कोर्ट में सिविल सूट चल रहा था। यह दोनों एक दूसरे से अलग रहना चाहते थे और इसका कारण यह था कि निरंकार सिंह के ससुराल वाले तथा पत्नी निरंकार सिंह पर दबाव बना रहे थे कि मोहाली का होटल बेचकर वह इंग्लैंड में अपने बच्चों के साथ सेटल हो जाए।

इसी बात को लेकर पति पत्नी में तनाव चल रहा था जिसके चलते तलाक का केस जिला अदालत में चल रहा था। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि निरंकार सिंह को कुछ दिन पहले बैलून पढ़ा था और साइकेट्रिस्ट के पास इसका इलाज चल रहा था और वह नर्वस ब्रेकडाउन का शिकार था।

परिजनों के अनुसार दोनों पति-पत्नी जब घर से बाहर निकल रहे थे तो उनमें किसी बात को लेकर आपस में बहस चल रही थी। इसके बावजूद वह कार में सवार होकर निकल गए। निरंकार सिंह व उसकी पत्नी कुलवंत कौर जब मानव मंगल स्कूल के निकट पहुंचे तो उसने कार को एक साइड में लगाकर एक के बाद एक पत्नी पर छह गोलियां दाग दी।

पुलिस के अनुसार निरंकार सिंह को अपने किए पर पछतावा है और इसी कारण वह कत्ल करने के बाद वहां से भागा नहीं बल्कि वही जमीन पर लेट गया था। जिस पॉइंट 32 रिवाल्वर से उसने अपनी बीवी का कत्ल किया है वह लाइसेंसी है।

Latest India News