1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुलंदशहर के बाद फिरोजाबाद में भी गैंगरेप

बुलंदशहर के बाद फिरोजाबाद में भी गैंगरेप

बुलंदशहर के बाद फिरोजाबाद में भी गैंगरेप का मामला सामने आने से यूपी में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठने लगे हैं और सड़कों पर महिला का निकलना कितना सुरक्षित है ये सवाल भी उठने

firozabad-gangrape- India TV Hindi
firozabad-gangrape

बुलंदशहर के बाद फिरोजाबाद में भी गैंगरेप का मामला सामने आने से यूपी में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठने लगे हैं और सड़कों पर महिला का निकलना कितना सुरक्षित है ये सवाल भी उठने लगा है। फिरोजाबाद में ऑटो ड्राइवर ने महिला को अगवा कर साथी के साथ मिलकर गैंगरेप किया। शिकोहाबाद बस स्टैंड पर महिला फिरोजाबाद जाने के लिए ऑटो में बैठी.. इसके बाद रोड जाम का बहाना बनाकर ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ दिया.. पीडित महिला के मुताबिक ऑटो ड्राइवर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अपहरण कर लिया और फिर खेत में ले जाकर अपने साथी के साथ गैंगरेप किया..

राज्य सरकार के तमाम दावों और वादों के बावजूद यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बदस्तूर जारी है। अभी बुलंदशहर गैंगरेप के दरिंदों तक पुलिस पहुंच भी नहीं पाई थी कि फ़िरोज़ाबाद से गैंगरेप की खबर ने लॉ एंड ऑर्डर की पोल खोल दी।  

रेप के बाद आरोपियों ने बेहोश महिला को खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। आरोपियों ने महिला के बैग से बीस हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिए। इलाके के लोगों ने जब महिला को बिना कपड़ों के खेत में पड़े देखा तो पुलिस को ख़बर दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest India News