1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश से दिल्ली में यातायात का हाल बेहाल

बारिश से दिल्ली में यातायात का हाल बेहाल

राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में आज बारिश के कारण जलजमाव होने से यातायात अवरूद्ध हो गया।

waterlogging in delhi- India TV Hindi
waterlogging in delhi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में आज बारिश के कारण जलजमाव होने से यातायात अवरूद्ध हो गया। यातायात अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर गाडि़यों की लंबी कतारें लग गयीं। प्रभावित इलाकों में कश्मीरी गेट,धौलाकुआं, अशोक विहार और रोहिणी शामिल हैं। 

धौलाकुआं-इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और धौलाकुआं-दिल्ली छावनी का रास्ता भी अवरूद्ध हो गया जिससे सड़क यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दोपहर तक दिल्ली यातायात पुलिस के हेल्पलाइन पर जलजमाव की शिकायत को लेकर ढेरों फोन कॉल आए। ज्यादातर फोन कॉल विकास मार्ग, मल्कागंज, जीपीओ, तीस हजारी अदालत, महरौली-बदरपुर रोड, पंजाबी बाग, मायापुरी और नारायणा इलाके से आए। यातायात अधिकारियों के अनुसार पुल प्रहलादपुर, शाहदरा, लोहा मंडी और साथ ही शादीपुर डिपो के पास भी जलजमाव से यातायात अवरूद्ध हुआ।

Latest India News