नई दिल्ली: बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा 'ACB' को ज्वाइन कर लिया है। इसके पहले उन्होंने कथित तौर पर एसीबी में शामिल होने से इंकार कर दिया था।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, पुलिस उपाधीक्षक संजय भारती दिल्ली एसीबी में शामिल हो गए हैं।
पहले एसीबी में शामिल होने से इंकार की खबरों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कभी भी इंकार नहीं किया था।
अधिकारी ने कहा, दिल्ली एसीबी में शामिल होने से उन्होंने कभी भी इंकार नहीं किया। स्वास्थ्य कारणों से वह पहले एसीबी में शामिल नहीं हो सके थे। लेकिन अब उन्होंने ज्वाइन कर लिया है।
Latest India News