नई दिल्ली: हिंदुस्तान में कुछ खराब पुलिस वालों के चलते हर खाकी वर्दी वाले को बदनाम मान लिया जाता है। हमारे समाज में चंद घटनाओं के कारण पुलिस के बारे में ऐसी छवि बनी है कि हमें हर पुलिस वाला गलत नजर आता है। मगर कुछ ऐसे पुलिस वाले अब भी इस हिंदुस्तान में हैं जिनके कारण इंसानियत जिंदा नजर आती है। ब्लू होप इंटरटेनमेंट के बैनर तले यूट्यूब में साझा किया गया एक वीडियो पुलिस वालों के बारे में आपकी राय को बदल कर रख देगा।
क्या है वीडियो में-
इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की आधी रात को एक कैब में सफर कर रही होती है, कैब वाला गाड़ी खराब होने का बहाना बनाता है। इस हरकत पर भी लड़की उसका इरादा नहीं भांप पाती। मगर इसी बीच एक पुलिस वाला वहां से गुजरता है....सादी वर्दी में। वो कैब ड्राइवर को देखते ही सारा माजरा समझ जाता है...फिर जो होता है उसे आप खुद ही देखिए।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो
Latest India News