A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक: बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर वैज्ञानिक करता था यौन शोषण, हुआ अरेस्ट

शर्मनाक: बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर वैज्ञानिक करता था यौन शोषण, हुआ अरेस्ट

कई लोगों ने पुलिस को बताया कि वैज्ञानिक बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था। विष्णु शर्मा जालमा संस्थान में काम करता है और वह सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाला है...

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

आगरा: आगरा में दो नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया है। ताजगंज पुलिस थाने के एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी के साथ काम करने वाले एक वैज्ञानिक ने विष्णु दत्त शर्मा (62) के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कहा कि उसने एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और फिर उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। एक और पड़ोसी ने भी बताया कि विष्णु ने उसकी बेटी का भी यौन शोषण किया।

कई लोगों ने पुलिस को बताया कि वैज्ञानिक बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था। विष्णु शर्मा जालमा संस्थान में काम करता है और वह सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाला है।

Latest India News