1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौ राज्यों के 270 जिले सूखे से प्रभावित: मंत्री

नौ राज्यों के 270 जिले सूखे से प्रभावित: मंत्री

नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को बताया कि देश के नौ राज्यों के 270 जिले सूखे से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि 2017 तक सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दे दिए जाएंगे। केंद्रीय कृषि

Agriculture Minister says drought in 270 districts of 9...- India TV Hindi
Agriculture Minister says drought in 270 districts of 9 states

नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को बताया कि देश के नौ राज्यों के 270 जिले सूखे से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि 2017 तक सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दे दिए जाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने देश में सूखे के हालात पर लोकसभा में हुई चर्चा के जवाब में यह जानकारी दी। बीते हफ्ते इस चर्चा की शुरुआत कांग्रेस के ज्योतिरादित्स सिंधिया ने की थी।

कृषि मंत्री के जवाब के दौरान कांग्रेस सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह की एक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार की ही तरह शुक्रवार को भी सदन से बहिर्गमन किया। सिंह ने इस सोच को गलत बताया कि सूखे जैसी विपरीत परिस्थितियां झेल रहे राज्यों को तभी आर्थिक सहायता मिलेगी जब केंद्र द्वारा भेजी गई कोई समिति इसकी सिफारिश करेगी।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की फसल बीमा योजना के बारे में कहा कि इसमें कई कमियां हैं। भुगतान में विलंब इनमें से एक है। इस योजना की समीक्षा की गई है। प्रीमियम की राशि घटाई जाएगी। फसलों और अन्य उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में जताई गई चिंता पर उन्होंने कहा कि वह किसानों पर राष्ट्रीय नीति की समीक्षा के लिए समिति का गठन करेंगे।

Latest India News