1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील पर सुनवाई के लिए SC तैयार

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील पर सुनवाई के लिए SC तैयार

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर की गई अर्जी पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुनवाई अगले हफ्ते की जाएगी।

sc- India TV Hindi
sc

नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर की गई अर्जी पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुनवाई अगले हफ्ते की जाएगी।

वकील एमएल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की है। याचिका में इटली कोर्ट के फैसले में आए नामों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कराने की मांग की गई है।

बता दें कि इटली के हाईकोर्ट के आदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह, अहमद पटेल समेत कुछ अन्य लोगों के नाम आए हैं। याचिका स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले हफ्ते इस मामले की सुनवाई होगी।

दूसरी तरफ, एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी. त्यागी ने सीबीआई के सामने माना है कि वे इस कंपनी के बिचौलिए से दिल्ली के एक फार्म हाउस में मिले थे। बिचौलिए का नाम गिडो राल्फ हैश्के था।

गौरतलब है कि हाल ही में इटली के हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। फैसले में कोर्ट ने तत्कालीन भारतीय सरकार के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया है। कोर्ट ने इस मामले में सेन्योरा गांधी को मुख्य आरोपी बताया है।

Latest India News