अहमदाबाद कैंसर फाउंडेशन ने ब्रेस्ट कैंसर पर जागरुकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया
अहमदाबाद कैंसर फाउंडेशन की ओर से रविवार को एक अनोखा फैशन शो आयोजित किया गया। इस फैशन शो में 25 ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर ने अपनी बेटियों और सहयोगियों के साथ डिज़ाइनर कपड़ों में रैंप वॉक किया।
